Daily Horoscope
✕

लघुकथा : दया नहीं, अपनापन

Updated: शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (16:56 IST)
'मोहन तुम यहां क्या कर रहे हो? कक्षा में क्यों नहीं आए?' शिक्षक ने बगीचे में एकांत में बैठे मोहन से पूछा।


 

 
मोहन सुबकने लगा।
 
शिक्षक ने बहुत प्यार से पूछा, 'बेटा मोहन, क्या बात है? बोलो।'
 
'सर, कक्षा के बच्चे मुझ पर दया करते हैं, मुझे 'बेचारा' कहते हैं', मोहन ने सुबकते हुए कहा।
 
मोहन 10 साल का कक्षा 5वीं का छात्र था। बचपन में ही पोलियो के कारण उसके दोनों पैर खराब हो गए थे। ट्राइसिकल से विद्यालय आता है। उसकी कक्षा के छात्र उससे सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हैं लेकिन उसके साथ खेलते नहीं हैं।
 
मोहन को लगता है कि वे सब उसकी विकलांगता के कारण उस पर रहम और दया का व्यवहार करते हैं। न कोई उससे मजाक करता है और न ही कोई उससे झगड़ता है। सबकी आंखों में उसके लिए दया है, अपनापन नहीं। यही बात उसका मन दुखा गई।
 
शिक्षक ने मोहन को चुप कराते हुए कहा, 'मोहन, मत रोओ। मैं इस संबंध में कक्षा में सभी से बात करूंगा।'
 
'सर, मुझे मेरे दोस्तों से दया नहीं, अपनापन चाहिए', मोहन ने सुबकते हुए कहा।
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

अगला लेख