dharma sangrah
✕

मजेदार कविता : बिना दाम के...

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:07 IST)
चंदा कितने में बिकता है,
तारों का क्या भाव हाट में।
लिखा कहीं क्या सही मोल है,
नीले अंबर के ललाट में।

बोलो वृक्षों कहो हवाओं,
खुदरा भाव नगों का क्या है।
नदियों के कलकल का स्वर अब‌,
कहिए कितने में मिलता है।

धरती बोली बिना शुल्क के,
हमें गंध रस रूप मिला है।
बिना लिए ही पैसे नभ में,
कैसा सुंदर चांद खिला है।

सूरज ने गरमी देने का,
नहीं आज तक दाम लिया है।
आठों पहर मुफ्त चलने का,
सतत हवा ने काम किया है।

मुझ धरती पर बीज गिरा तो,
पौधा ही बनकर निकला है।
इन पौधों से हरदम मुझको,
बेटों जैसा प्यार मिला है।

हम मां-बेटे जनम-जनम से,
रहे सदा दुख-सुख के साथी,
लेन-देन दुनिया दारी की,
बात कभी ना मन में आती।

ईश्वर ने जो हमें दिया है,
उसका कभी ना मोल रहा है।
पर अद्‍भुत जो हमें मिला है,
वह सब तो अनमोल रहा है।

नदियां चांद सितारे सागर,
हैं अरबों-खरबों के ऊपर।
बिना मोल हमको देता है,
वह धरणीधर वह लीलाधर।

ईश्वर ने जो हमें दिया है,
वह तो बिना मोल मिलता है।
पर जो निर्मित किया मनुज ने,
वह कब बिना दाम मिलता है।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत