1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
  6. भारत प्यारा देश हमारा...

Independence day Poetry | भारत प्यारा देश हमारा...

- ब्रजेशकुमार श्रीवास्तव

स्वतंत्रता दिवस
भारत हमको प्यारा, ये प्यारा देश हमारा
हम सबको प्राणों से प्यारा...

पढ़ें-लिखें कुछ नाम कमाएं
भारत को ऊंचा चमकाएं।

त्याग, तपस्या का प्रण लेकर
न्योछावर तन-मन-धन सारा।

भारत हमको प्यारा, ये प्यारा देश हमारा
हम सभी को प्राणों से प्यारा।

भारत हमको, जान से प्यारा है
सारे जग में सबसे न्यारा है।

शान है इसकी अजब निराली
चारों तरफ यहां फैली खुशहाली...

शांति-एकता का यहां समन्वय
रोशन करता जग को सारा।