Daily Horoscope
✕

बाल कविता : सच्चे घर‌

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:07 IST)
मुझको दे दो प्यारी अम्मा,
दो दो के दो सिक्के।
उन सिक्कों से बनवाऊंगा,
दो सुंदर घर पक्के।

दो सुंदर घर पक्के अम्मा,
दो सुंदर घर पक्के।
इतने पक्के घुस ना पाएं
उनमें चोर उच्चके।

उनमें चोर उच्चके अम्मा,
उनमें चोर उच्चके।
अगर घुसे तो रह जाएंगे,
वे घर में ही फंसके।

अम्मा बोली दो रुपए में,
ना बनते घर पक्के।
ढेर ढेर रुपए लगते हैं,
तब घर बनते अच्छे।

कड़े परिश्रम के बल्ले से,
मारो चौके छक्के।
पैसा रहे पास में तो ही,
घर बनते हैं सच्चे।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया