Hanuman Chalisa
✕

बाल कविता : घर की रौनक‌

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:08 IST)
मुन्नाजी को रसगुल्लों का,
स्वाद बहुत अच्छा लगता है।
खाना गरम समोसे उसके
बाद बहुत अच्छा लगता है।

बापू गरम समोसे लाते,
सबके हृदय कमल‌ खिल जाते।
पुड़िया खुलती रसगुल्लों की,
झूम झूम उस पर सब जाते।
अम्मा का देना बापू को,
दाद बहुत अच्छा लगता है।

जब-जब गरम जलेबी आती, दादा की बांछें खिल जातीं
नरम मुंगोड़े अम्माजी से,
दादी घर पर ही बनवाती।
दादाजी करते बचपन की,
याद बहुत अच्छा लगता है।

बड़े बुजुर्गों के रहने से,
घर की रौनक बनी हुई है।
एक सुरक्षा कवच बना है,
सिर पर छतरी तनी हुई है।
घर को देते मिट्टी पानी,
खाद बहुत अच्छा लगता है।

ढेरम ढेर दुआएं हरदम,
देते रहते जेठे स्याने।
बड़ी जतन से इन्हें रखा है,
घर में बापू ने अम्मा ने।
भरी रहे खुशियों से हरदम,
नाद बहुत अच्छा लगता है।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा