dharma sangrah
✕

क्या होता है रमतूला

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:07 IST)
मम्मी मुझको नहीं खेलने,
देती हैं अब घर घूला।
ना ही मुझे बनाने देती,
गोबर मिट्टी का चूल्हा।

गपइ समुद्दर क्या होता है,
नहीं जानता अब कोई।
गिल्ली डंडे का टुल्ला तो,
बचपन बिल्कुल ही भूला।

अब तो सावन खेल रहा है,
रात और दिन टी वी से।
आम नीम की डालों पर अब,
कहीं नहीं दिखता झूला।

अब्ब्क दब्बक दांय दीन का,
बिसरा खेल जमाने से।
अटकन चटकन दही चटकन,
लगता है भूला भूला।

ना ही झड़ी लगे वर्षा की,
ना ही चलती पुरवाई।
मौसम हुआ सिरफिरा पागल,
वक्त हुआ ल‍गड़ा लूला।

ऐसी चली हवा पश्चिम की,
हम खुद को ही भूल गए।
गुड़िया अब ये नहीं जानती,
क्या होता है रमतूला।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया