suvichar

बच्चों की मजेदार कविता : पढ़ो पहाड़ा दो का

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (18:40 IST)
Table 2
 
दो के एकम दो होते हैं, 
दो के दूनी चार।
काम शुरू करने से पहले, 
करना सोच विचार।
 
दो के तीया होते हैं छह, 
दो के चौके आठ।
गांधीजी का सत्य अहिंसा, 
वाला पढ़ना पाठ।
 
दो के पंचे होते हैं दस, 
दो के छक्के बारह, 
हमको अच्छे लगते अपने, 
प्यारे पूज्य पितामह।
 
दो के सत्ते होते चौदह, 
दो के अट्ठे सोलह।
झूठ बोलना ठीक नहीं है,  
बात हमेशा सच कह।
 
दो के नम्मे हुए अठारह, 
दो के धामे बीस।
बनी जलेबी मीठ-मीठी, 
पोहा बना लज़ीज।
        
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख