Hanuman Chalisa

बाल कविता : मेरा बचपन...

सुशील कुमार शर्मा
बचपन रंग-रंगीला है,
कितना लगे सुरीला है।


 
नन्ही के संग दौड़ा-दौड़ी,
मुन्नी के संग कान मरोड़ी।
 
तितली के पीछे दौड़ा मैं, 
मछली के पीछे तैरा मैं।
 
मेरा पाजामा ढीला है,
बचपन रंग-रंगीला है।
 
नानी का मैं सबसे प्यारा,
दादी का मैं राजदुलारा।
 
जब भी पापा ने डांट लगाई,
दादा ने की उनकी खिंचाई।
 
मेरा चेहरा भोला है,
बचपन रंग-रंगीला है।
 
चलो नदी में कूद लगाएं,
पेड़ों पर झट से चढ़ जाएं।
 
चलो आम पर पत्थर मारें,
करें जोर से चीख-पुकारें।
 
खेत में सरसों पीला है,
बचपन रंग-रंगीला है।
 
चलो पानी में नाव चलाएं, 
कान पकड़कर दौड़ लगाएं।
 
कक्षा में हम धूम मचाएं, 
इसको पीटें, उसे नचाएं।
 
देखो मिट्ठू बोला है,
बचपन रंग-रंगीला है,
कितना लगे सुरीला है।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख