Daily Horoscope
✕

बाल गीत : सिर्फ पौधे मत लगाओ...

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (11:40 IST)
सिर्फ पौधे मत लगाओ। 
वे रहें जीवित बड़े हों,
दृष्टि इस पर भी टिकाओ। 


 
आजकल पौधे लगाने,
का दिखावा बढ़ रहा है। 
और इस पर ढेर धन‌,
शासन सतत व्यय कर रहा है। 
 
आज अफसर और नेता,
शौकिया फोटो खिचाते। 
और करते वृक्ष रोपण‌,
बन खबर खुद को छपाते। 
 
ये तरु जीवित रहें,
इस बात का बीड़ा उठाओ। 
सिर्फ पौधे मत लगाओ। 
 
मात्र करना औपचारिकता,
महज करना दिखावा। 
ढेर पौधे लग रहे हैं,
मत करो यह झूठ दावा। 
 
आज पौधा रोपते जो,
चार दिन में सूख जाता। 
क्या हुआ है हश्र उसका,
देखने फिर कौन जाता। 
 
झूठ कहकर आंकड़ों को,
व्यर्थ में ही मत बढ़ाओ। 
सिर्फ पौधे मत लगाओ। 
 
अब करो निर्णय कि हमको,
एक पौधा पालना है। 
रोज उठकर भोर में ही,
खाद पानी डालना है। 
 
एक पौधा माह में,
हमको नियम से रोपना है। 
और आगे एक भी तरु,
काटने से रोकना है। 
 
जिस तरह भी हो धरा को,
अब प्रदूषण से बचाओ। 
सिर्फ पौधे मत लगाओ। 
 
यदि रहेंगे पेड़ पौधे तो,
नदी सरवर रहेंगे। 
मेघ अंबर में दिखेंगे,
फिर बरस‌ पानी बहेंगे। 
 
इस धर पर सब जगह‌,
हर ओर हरियाली दिखेगी। 
जीव जंतु प्राणियों में,
सर्व खुशिहाली दिखेगी। 
 
इस तरह से नष्ट होते,
विश्व को फिर से बचाओ। 
सिर्फ पौधे मत लगाओ। 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख