ramcharitmanas

बच्चों की मजेदार कविता : दर्जी और हाथी

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2016 (16:07 IST)
बहुत पुरानी एक कहानी
हाथी बहुत बड़ा था
जब चलता था कभी सड़क पर
सूंड उठा बढ़ता था ...1
एक सड़क पर इक दर्जी था
कपड़े था वह सीता
हाथ रोज निकलता था जब
दर्जी लड्डू देता ...2
 
सूंड सिरे पर रख लड्डू को
उसको चट खा जाता
उठा सूंड सलामी देता
फिर आगे बढ़ जाता ...3
 
गुस्से में दर्जी था इक दिन
दिया न लड्डू उसको
और चुभो दी नोंक सुई की
हाथी सूंड नरम को ...4
 
दु:खी हुआ था हाथी मन में
बोला कुछ ना उसको
नहीं सलामी दी फिर उस दिन
पहुंचा सरवर तट को ...5
 
खूब नहाया जल में घुसकर
हाथी उस‍ दिन मन से
और भरा कीचड़ का पानी
खींच सूंड में चट से ...6
 
निकला हाथी उसी सड़क से
पहुंचा दर्जी के घर
फेंका गंदा पानी उसने
अपनी सूंड उठाकर ...7
 
नए सिले कपड़े लटके थे
घर की दीवारों पर
मैले पानी की धारा से
बिगड़े गंदे होकर ...8
बदला लेकर खुश था मन में
वह हाथी था न्यारा
दु:खी हुआ दर्जी घटना से
क्या करता बेचारा ...9
 
लेखक के बारे में
कृष्ण वल्लभ पौराणिक
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख