dharma sangrah

चुलबुली चंचल कविता : चींटी और चिड़िया

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2016 (16:08 IST)
एक कहानी बहुत पुरानी
दादी कहती मुझको
उसे सुनाता हूं मैं बच्चों
अभी-अभी तुम सबको ...1
 
पानी इक दिन बहुत गिरा था
बाढ़ नदी में आई
फैला चारों ओर जमीं पर
शामत सबकी आई ...2
जान बचाने को इक चींटी
पत्ते पर चढ़ बैठी
तैर रहा था पत्ता जल पर
हिलते डरकर बैठी ...3
 
देखी उसने चिड़िया ऊपर
एक, डाल पर बैठी
टोंच रही थी छाल वृक्ष की
ठंड से थी वह ऐंठी ...4
 
ओ! प्यारी चिड़िया तुम झटपट
इस पत्ते को ले लो
पकड़ चोंट में इसको ऊपर
वृक्ष डाल पर ठेलो ...5
 
उपकार तुम्हारा मानूंगी
मुझको कभी बचाया
और काम मैं आऊंगी मैं
चींटी ने समझाया ...6
 
चिड़िया बोली- 'ऐ! री! चींटी
तू कितनी छोटी है
काम करेगी क्या तू मेरा
अक्कल से बोठी है ...7 
 
फिर भी तुझे बचा लेती हूं
कहकर नीचे आई
पकड़ चोंच में उस पत्ते को
लेकर ऊपर आई ...8
 
चींटी चलते हुए डाल पर
विनम्रता से बोली
'धन्यवाद है चिड़िया रानी
ऋणी आज मैं हो ली' ...9
 
एक दिवस बैठी थी चिड़िया
जंगल में डाली पर
एक शिकारी वन में आया
पड़ी दृष्टि डाली पर ...10
 
चींटी यह सब देख रही थी
पहुंची चलते-चलते
चढ़ी पैर पर उस शिकारी के
मन में सोच समझते ...11
 
जब शिकारी ने तीर निकाला
साधा प्रत्यंचा पर
रखा लक्ष्य में उस चिड़िया को
आंखें उधर लगाकर ...12
 
ज्यों ही अंगुली उठी तीर से
चींटी ने काटा था
भटका तीर निशाने से फिर
औ' शिकारी कांपा था ...13
 
बचा लिया चिड़िया को उसने
हत्यारे के शर से
चिड़िया निकट चली आई
बोली चींटी निडर से ...14
 
धन्यवाद देती हूं अब मैं
नन्ही चींटी तुमको
मुझे बचा लिया है तुमने
बहुत खुशी है मुझको ...15

लेखक के बारे में
कृष्ण वल्लभ पौराणिक
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख