Hanuman Chalisa

नन्ही कविता : चुनमुन और बुलबुल

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
चुनमुन बोली
नानाजी लिखते हैं कविता
नानी कहे कहानी
मम्मी मेरी मुझे चाहती
उसने बात बखानी
और कहा फिर
बोलो बोलो अब तुम बोलो
मेरी बुलबुल रानी ...1

 
बुलबुल बोली
ओ! ऐ! सुन तू, मेरी दादी
मुझको है नहलाती
धुले हुए कपड़े पहनाकर
मुझे घुमाने जाती
और कहा फिर
बोलो बोले अब तुम बोलो
मेरी चुनमुन रानी ...2
 
चुनमुन बोली
मेरे पापा मुझे कार में
विद्यालय ले जाते
रोज शाम को लेने आते
आइस्क्रीम खिलाते
और कहा फिर
बोलो बोलो अब तुम बोलो
मेरी बुलबुल रानी ...3
 
बुलबुल बोली
मेरे दादाजी हैं मुझको
गाना रोज सिखाते
सा रे गा मा पा धा नि सा
की तानें बुलवाते
और फिर कहा
बोलो बोलो अब तुम बोलो
मेरी चुनमुन रानी ...4 
 
(चुनमुन बुलबुल एकसाथ)
आओ! अब हम दोनों मिलकर
झगड़ा दूर भगाएं
साथ रहें हम खेलें मिल-जुल
सबको पास बुलाएं
 
चुनमुन बोली
बोलो बोलो अब तुम बोलो
मेरी बुलबुल रानी
बुलबुल बोली
बोलो अब तुम बोलो
मेरी चुनमुन रानी ...5

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख