शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Happy New Year poem

नववर्ष 2020 पर कविता : नया साल, नया जोश

नववर्ष 2020 पर कविता : नया साल, नया जोश - Happy New Year poem
दीवारों  पर लगेंगे। 
नए कैलेंडर। 
पुराने हटाएं जाएंगे।
 
नए साल में नया जोश संग। 
उत्सव लोग मनाएंगे।
 
सफलता हाथों में होगी। 
अग्रदूत बनेंगे। 
नियम से सच्चाई संग।
सही पथ चुनेंगे।
 
मानवता का पाठ अपने। 
बच्चों को पढ़ाएंगे।
 
समय चलता रहेगा। 
वक्त बीत जाएगा। 
 
इंतजार भी रहेगा जब।
फिर नया साल आएगा। 
 
घर और दफ्तरों से जब। 
पुराना कैलेंडर हटाएंगे।