Narak Chaturdashi
✕

शरद पूर्णिमा पर हाइकू रचना : चांद...

Updated: शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (14:25 IST)
हाइकू 20
 

 
चांद सी गोल
गरीब की रोटियां
थाली में तारे।
 
चांद किनारे
सुनहरे सपने
बुनने तो दो।
 
चांद-चकोरी
कहकर बतियां
बहलाओ ना।
 
चांद छत पे
पर तुम न मिले
कल का वादा।
 
छुपता चांद
घूंघट में चेहरा
दीदार तेरा।
 
ईद का चांद
चिलमन से झांका
प्यारा चेहरा।
 
मन का चांद
अनंत आसमान
उड़ता पंछी।
 
शुभ्र धवल
उज्ज्वल प्रांजल
शशि नवल।
 
चांद-सी बिंदी
सुहागन के माथे
पिया का संग।
 
चांद निकला
पर तुम न आए
उदास रात।
 
चांद का दाग
मुख पर ढिटोना
कित्ता सलोना।
 
नीरज निशा
पिया गए विदेश
बैरी निंदिया।
 
चांद-सी तुम
बिखेरती चांदनी
महकी रात।
 
तुम्हें क्या कहूं
चौदहवीं का चांद
या आफताब।
 
चंदा रे चंदा
संदेशा उन्हें देना
पिया बावरी।
 
ओ चंदा मामा
मुनिया के खिलौने
साथ में लाना।
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख