Hanuman Chalisa
✕

बचपन की यादों को सहजेती कविता : छूट गए सब...

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2016 (12:05 IST)
जो छोड़ा उसे पाने का मन है, 
जो पाया है उसे भूल जाने का मन है।
 

 
छोड़ा बहुत कुछ पाया बहुत कम है, 
खर्चा बहुत सारा जोड़ा बहुत कम है।
 
छोड़ा बहुत पीछे वो प्यारा छोटा-सा घर, 
छोड़ा मां-बाबूजी के प्यारे सपनों का शहर।
 
छोड़े वो हमदम वो गली वो मोहल्ले, 
छोड़े वो दोस्तों के संग दंगे वो हल्ले।
 
छोड़े सभी पड़ोस के वो प्यारे-से रिश्ते,
छुट गए प्यारे से वो सारे फरिश्ते।
 
छूटी वो प्यार वाली मीठी-सी होली,
छूटी वो रामलीला छूटी वो डोल ग्यारस की टोली। 
 
छूटा वो रामघाट वो डंडा वो गिल्ली, 
छूटे वो 'राजू' वो 'दम्मू' वो 'दुल्ली'।
 
छूटी वो मां के हाथ की आंगन की रोटी, 
छूटी वो बहनों की प्यारभरी चिकोटी।
 
छूट गई नदिया छूटे हरे-भरे खेत, 
जिंदगी फिसल रही जैसे मुट्ठी से रेत।
 
छूट गया बचपन उस प्यारे शहर में, 
यादें शेष रह गईं सपनों के घर में। 

 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख