Dhanteras
✕

बाल कविता : नहीं सहूंगा गधा शब्द अब

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (17:33 IST)
देखो अम्मा उसने मुझको,
फिर से गधा कहा।
 

 
मेरे सिर पर लगे कहीं क्या,
गधे सरीखे कान?
लदा पीठ पर किसने मेरी,
देखा है सामान?
ढेंचू-ढेंचू मुझे रैंकते,
किसने कहां सुना?
 
देखा है क्या अम्मा तुमने,
मुझको चरते घास?
गधे सरीखा किसने देखा,
मुझको खड़ा उदास?
झाड़ दुलत्ती मैंने बोलो,
कहां किसे पटका?
 
बोलो किस मालिक से मुझको,
पड़ी लट्ठ की मार?
बोलो किस धोबी का मैंने,
खूंटा दिया उखाड़?
बोलो कहां सताया किसको,
किसे कहां दचका?
 
जरा ठीक से देखो तो,
मैं हूं बालक नादान।
गधा कहां? मैं तो हूं कल का,
धीर वीर इंसान।
नहीं सहूंगा 'गधा' शब्द अब,
अब तक बहुत सहा।
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख