Hanuman Chalisa

बाल गीत : श्री गणेश आराधना

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2016 (15:28 IST)
हे! गणेश हम प्रणाम करते
छोटे-छोटे बच्चे
हमें मार्गदर्शन दे देना
हम हैं बिलकुल सच्चे ...1

पूजा हमें नहीं आती है
कैसे की जाती है?
सूंड आपकी सुन्दर लगती
हमको वह भाती ...2
 
प्रसाद में लड्डू चढ़ते हैं
हमको अच्‍छे लगते हैं
पर आपके वाहन चूहों
से हम सब डरते हैं ...3
 
लड्डू पहले हमको देना
और आप खा लेना
चूहा खाता ही रहता है
उसको अब मत देना ...4
 
हमें सिखाना लिखना कैसे
आप गुणी हो इसमें
लिखी महाभारत कुछ दिन में
कलम पकड़कर कर में ...5
 
बिना रुके हम कैसे लिक्खें
कठिन काम है करना
कथन व्यास का लिखा आपने
की पुस्तक की रचना ...6
 
शिव औ' गौरी पुत्र आपको
सभी नमन करते हैं
मिले आशीष हमें आपके
अभिलाषा रखते हैं ...7

लेखक के बारे में
कृष्ण वल्लभ पौराणिक
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख