dharma sangrah
✕

बाल गीत : अच्छे कर्म करो...

Updated: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (16:57 IST)
कर्म करो अच्छे-अच्छे 
थोड़ी दूर गया घर से,
फिर वापस आया है। 


 
बोला काली बिल्ली ने,
पथ उसका काटा है। 
 
राह काटना बिल्ली का, 
अपशकुन बताया है। 
पता नहीं किन पुरखों ने,
यह पाठ सिखाया है। 
 
काम शुरू करते करते ही,
छींक अगर आई। 
बिगड़ेगा यह काम सभी,
कहते हैं यह भाई। 
 
रीते मटके राह मिले,
तो वापस घर आते। 
असफल होगा काम मान,
वे आगे न जाते। 
 
चली हवा जलते-जलते,
दीपक बुझ जाता है। 
शुभ कामों में बुझ जाना,
अपशकुन कहाता है। 
 
पुरा पंथ पाखण्ड भरी यह,
बातें ठुकराओ। 
कर्म करो अच्छे-अच्छे तो,
मीठा फल पाओ। 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख