Hanuman Chalisa

फादर्स डे पर बच्चों के नाम चिट्‍ठी

प्‍यारे बच्‍चो,
 
आप सबकी छुट्टियां बड़े ही मजे से बीती होंगी। कोई नाना-नानी के यहां तो कोई मामा-बुआ के यहां गए होंगे छुट्‍टियां बिताने और उन्हें वहां बहुत मजा भी आया होगा। नाना-मामा तो हमें घुमाते-फिराते हैं, खिलौने भी दिलाते हैं। लेकिन बच्चों, एक बात बताओ, इनके अलावा भी आपको हर साल नए-नए खिलौने कौन दिलाता है? कौन आपको घुमाने ले जाता है? कौन है, जो आपकी सारी जरूरतें पूरी करते हैं, पापा...।
 
तो फिर बच्चों आपके लिए और भी खुश होने की बात है, क्योंकि अब पापा को खुश करने का दिन यानी 'फादर्स डे' 16 जून को आ रहा है। इस दिन रविवार की छुट्‍टी है, तो क्यों न यह दिन पापा के साथ सेलीब्रेट करें। इस दिन आप पापा को उनकी पसंद की जगह पर घुमाने ले जाएं, घर के सभी बच्चे मिलकर प्लान करें और पापा को सरप्राइज गिफ्ट दें, उन्हें बहुत खुशी होगी।
 
इस दिन दुनिया के सभी बच्‍चे अपने पापा को प्‍यार से कोई गिफ्ट देते हैं। आप भी जल्‍दी से सोचना शुरू कीजिए कि अपने पापा को आप क्‍या गिफ्ट देना चाहते हैं? 
 
वैसे हमारी छोटी ने तो सोच लिया है कि वो अपने पापा को हाथ से बनाकर एक ग्रीटिंग कार्ड देगी। उसने तो कार्ड बनाने के लिए सामग्री भी इकट्‍ठा करना शुरू कर दिया है। आप भी अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए ताकि जब आप नाना-नानी के घर से छुट्‍टियां बिताकर आओ, तो पापा के लिए अपनी पसंद का कोई प्यारा-सा तोहफा खरीदकर उन्हें दे सको। यकीन मानो, आपके पापा को बहुत खुशी होगी। 
 
आपकी दीदी
 
मौली 
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

अगला लेख