Hanuman Chalisa

Karwa chauth and astrology : इस करवा चौथ पर बन रहे हैं शुभ ज्योतिष संयोग, पढ़ें खास जानकारी

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (15:23 IST)
करवा चौथ पर शुभ संयोग, सुहागिन महिलाओं को मिलेगा अखंड सौभाग्य
 
इस बार कई सुंदर शुभ संयोग में महापर्व करवाचौथ आ रहा है। इस बार जहां करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, वहीं शिवयोग, बुधादित्य योग, सप्तकीर्ति, महादीर्घायु और सौख्य योग भी निर्मित हो रहे हैं। 
 
सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। 
 
इस बार करवा चौथ कथा और पूजन का शुभ मुहूर्त  5:34 बजे से शाम 6:52 बजे तक है
 
करवा चौथ पर कौन से बन रहे हैं योग
 
करवा चौथ पर बुध के साथ सूर्य ग्रह भी विद्यमान होंगे, जो बुधादित्य योग बना रहे हैं।
 
इस दिन शिवयोग के साथ ही सर्वार्थसिद्धि, सप्तकीर्ति, महादीर्घायु और सौख्य योग बन रहे हैं। 
 
4 नवंबर 2020 को प्रातः 3:24 बजे से कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सर्वार्थ सिद्धि योग एवं मृगशिरा नक्षत्र में चतुर्थी तिथि का समापन 5 नवंबर को प्रातः 5:14 बजे होगा। 
 
4 नवंबर को शाम 5:34 बजे से शाम 6:52 बजे तक करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त है
 
करवा चौथ के दिन इस दिन करवा माता, मां पार्वती, भगवान शिव कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिन अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।
ALSO READ: करवा चौथ की रात इस खास मंत्र से मिलेगा सौभाग्य और सुंदरता का वरदान
 करवा चौथ 2020 पर राशि अनुसार कैसे करें श्रृंगार, कौन सी पूजा होगी शुभ

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

भाद्रपद मास का महत्व और पौराणिक कथा

लव-कुश जयंती 2026: प्रभु श्रीराम के जुड़वा पुत्र लव-कुश के बारे में जानें 5 खास बातें

अगला लेख