1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. Bhadra and Shubha yog on karva chauth 2024 and chandroday date time in hindi

Karwa chauth 2024: सर्वार्थ सिद्धि सहित 10 शुभ योग में मनेगा करवा चौथ, लेकिन भद्रा का भी साया, जानें कैसे बचें

Karva Chauth Par Bhadra ka saya
karwa chauth date time Muhurat 2024: 20 अक्टूबर 2024 रविवार के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। दिल्ली में 07:54 पर और इंदौर में 08:15 पर चांद निकलेगा। इस बार इस पर्व पर भद्रा का साया रहेगा लेकिन वह सुबह 06:24 से 06:46 तक ही रहेगा। इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं। सूर्योदय के 2 घंटे पहले सरगी कर लें और व्रत का संकल्प ले लें। इस साल करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग, शिव योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, महालक्ष्मी योग, समसप्तक योग, परिध योग, मंगलादित्य योग और धाता/प्रजापति योग रहेगा। मुंबई में 8:37, चेन्नई में 8:43, वडोदरा में 8:27, पटना में 7:29, लखनऊ में 7:44 पर निकलेगा चांद।
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 06:46 मिनट से 
चतुर्थी तिथि समापन: 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 04:16 मिनट पर।
 
करवा चौथ पर शुभ योग : ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव, बालव करण बन रहे हैं। साथ ही चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इस साल करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग, शिव योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, महालक्ष्मी योग, समसप्तक योग, परिध योग, मंगलादित्य योग और धाता/प्रजापति योग रहेगा। 
करवा चौथ पर भद्रा लगने का समय : ज्योतिष विद्वानों के के अनुसार करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को 21 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। करवा चौथ के दिन भद्रा सुबह 06:24 से 06:46 तक रहेगी। करवा चौथ व्रत की शुरुआत भद्रा काल शुरू होने से पूर्व ही हो जाएगी। ऐसे में व्रती सूर्योदय से 2 घंटे पहले स्नान कर सरगी ग्रहण कर लें और व्रत का संकल्प ले लें। विद्वानों के अनुसार करवा चौथ की शाम की पूजा और परायण के समय भद्रा काल नहीं रहेगा और न ही भद्रा का साया रहेगा।ALSO READ: करवा चौथ 2024 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

करवा चौथ पर शाम की पूजा का समय : पूजा को चंद्र देव सहित करवा माता की पूजा का शुभ समय 5:46 बजे से शुरू हो रहा है जो शाम 7 बजकर 2 पर समाप्त होगा। अपने शहर के अनुसार चंद्रोदय के समय भी पूजा कर सकते हैं।ALSO READ: करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें