Hanuman Chalisa

शुक्र तारा अस्त होने के कारण इस बार सुहागिनें नहीं कर सकेंगी 'करवा चतुर्थी' व्रत का उद्यापन...

पं. हेमन्त रिछारिया
हमारे शास्त्रों में व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। व्रत करने से एक ओर जहां हमारे अभीष्ट की सिद्धि होती है वहीं शारीरिक व मानसिक शुचिता के लिए भी व्रत करना आवश्यक है। व्रत करने से अंत:करण शुद्ध होता है। 
 
हमारे शास्त्रों में अनेकानेक व्रतों का वर्णन है। इसी क्रम में कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला 'करवा चतुर्थी' व्रत हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है। जिसमें सौभाग्यवती स्त्रियां अपने सौभाग्य (पति) की दीर्घायु व आरोग्य के लिए दिवसपर्यंत व्रत रखकर चंद्रोदय के उपरांत चंद्र को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करती हैं। 
 
इस व्रत में चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी अर्थात् चंद्रोदय के समय रहने वाली चतुर्थी ग्रहण की जाती है। शास्त्रानुसार व्रत के आरंभ के साथ ही व्रत का उद्यापन करना भी नितांत आवश्यक है। निश्चित समयावधि में बिना व्रत-उद्यापन किए उस व्रत को निष्फल बताया गया है। किंतु इस वर्ष 'करवा चतुर्थी' के दिन शुक्र का तारा अस्त है इसके कारण इस वर्ष 'करवा-चतुर्थी' व्रत का उद्यापन नहीं हो सकेगा। 
 
इस व्रत के उद्यापन की इच्छा रखने वाली महिलाओं को एक वर्ष की प्रतीक्षा करनी होगी। शास्त्रानुसार किसी भी व्रत का आरंभ एवं उद्यापन गुरु एवं शुक्र के अस्त रहते, मलमास, भद्रा एवं अन्य कुयोग में नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही गुरु व शुक्र के अस्त होने से पूर्व एवं पश्चात् के तीन दिन भी व्रतारंभ व व्रत उद्यापन के लिए वर्जित माने गए हैं। अत: इस वर्ष शुक्रास्त के कारण 'करवा-चतुर्थी' व्रत का उद्यापन नहीं हो सकेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: शादी के बाद का पहला करवा चौथ है तो बिलकुल न करें इस बार, बन रहे हैं अशुभ संयोग, जानिए पंडितों की राय

Show comments

सभी देखें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 20 से 26 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख