Hanuman Chalisa
✕

सिद्धरमैया बोले, कर्नाटक चुनाव परिणाम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा

Updated: शनिवार, 13 मई 2023 (17:32 IST)
मैसुरू (कर्नाटक)। के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का यह परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जनादेश है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सिद्धरमैया ने वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वी. सोमन्ना को हराकर चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि गैर-भाजपा दल राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आएंगे ताकि भाजपा को हराया जा सके।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव परिणाम मोदी और शाह के खिलाफ जनादेश है? उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, 100 प्रतिशत। यह नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के खिलाफ जनादेश है। सिद्धरमैया ने कहा कि मोदी कर्नाटक आए और 20 रैलियों को संबोधित किया और ऐसा पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया था।
 
कर्नाटक के लोगों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को खारिज कर दिया, जो राज्य के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के लिए खतरा है। राज्य में नफरत और सांप्रदायिक राजनीति चल रही थी जिसे कर्नाटक के लोगों ने सहन नहीं किया। सिद्धरमैया ने दावा किया कि भाजपा ने धनबल से यह चुनाव जीतने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। कर्नाटक के लोग राज्य में बदलाव चाहते थे, क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख