Daily Horoscope
✕

Karnataka Elections: प्रियंका बोलीं, कर्नाटक की जीत देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत

Updated: शनिवार, 13 मई 2023 (16:25 IST)
Karnataka Elections: नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly elections 2023) में पार्टी की जीत तय नजर आने के बाद शनिवार को प्रदेश की जनता का आभार जताया और कहा कि यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं।
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करने वालीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। यह कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है।
 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटी को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटक, जय कांग्रेस।
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में 136 सीट पर बढ़त के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 64 सीटों पर आगे है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दोपहर 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 10 सीटों पर जीत मिल गई है जबकि 126 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिली गई है जबकि 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उधर जनता दल (सेक्युलर) के खाते में 1 सीट आई है और 19 पर बढ़त हासिल है जबकि 4 सीटों पर अन्य को बढ़त हासिल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख