Daily Horoscope
✕

जहरीले सांप जैसे हैं मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान

Updated: गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (16:07 IST)
Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि वे जहरीले सांप जैसे हैं, अगर आप जहर चखेंगे तो मर जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप जैसे हैं। आप सोचेंगे कि जहर है या नहीं। लेकिन चख लिया तो मर जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बवाल मच गया।
 
खरगे के बयान पर ट्वीट करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रुमख अमित मालवीय ने कहा कि अब कांग्रेस अध्‍यक्ष खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कह रहे हैं। सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से जो शुरू हुआ और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं, कांग्रेस लगातार नई गहराईयों में उतरती जा रही है। हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और इसे जानती है।
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। ऐसे में खरगे का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख