Hanuman Chalisa
✕

भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, आदिवासियों से छीनना चाहती है जल, जंगल और जमीन

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (15:17 IST)
Jharkhand news in hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन और भाजपा-आरएसएस के बीच विचारधारा की लड़ाई बताया।
 
लोकसभा में विपक्ष नेता ने झारखंड के सिमडेगा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा का अभियान देश के संविधान को नष्ट करने के लिए है जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया इसकी रक्षा करना चाहता है।
 
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपको वनवासी कहते हैं क्योंकि भाजपा मानती है कि जल, जंगल और जमीन भाजपा, आरएसएस और पूंजीपतियों की है। भाजपा विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन हड़पने में विश्वास करती है। भाजपा आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन छीनना चाहती है।
 
उन्होंने दावा किया कि संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं और इसे बचाए जाने की जरूरत है। हम किसी भी कीमत पर 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को हटाएंगे। अगर हम झारखंड में सत्ता में आए तो हम अनुसूचित जनजाति (एसटी) का आरक्षण मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एससी) का आरक्षण मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करेंगे।
 
 
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
Edited by  : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

अगला लेख