Hanuman Chalisa

Jharkhand Election: आजसू पार्टी का घोषणापत्र जारी, गरीब परिवारों को सालाना 1.21 लाख देने का वादा

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (15:05 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें राज्य के प्रत्येक गरीब परिवार को सालाना 1.21 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है।ALSO READ: झारखंड की सभा में मोदी का JMM गठबंधन पर निशाना, बताया घुसपैठिया समर्थक और माफिया का गुलाम
 
नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा : आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने घोषणापत्र जारी करते हुए घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनकी सुरक्षा के लिए एक आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए 'हॉस्टल' स्थापित करने का भी वादा किया और कहा कि प्रत्येक नागरिक को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा।ALSO READ: झारखंड में अमित शाह ने किया UCC का वादा, CM हेमंत सोरेन बोले- नहीं लागू होने दूंगा
 
इस तरह हुआ सीट बंटवारा : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सीट बंटवारे के तहत आजसू पार्टी 10 सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) 2 सीट पर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा ने शेष 68 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

अगला लेख