dharma sangrah
✕

CM धामी ने झारखंड में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, जानिए क्या बोले?

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (12:31 IST)
Dhami in Jharkhand :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर राज्य में सुनियोजित साजिश के तहत बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का गुरुवार को आरोप लगाया। धामी ने यह भी दावा किया कि घुसपैठिए जल्द ही पूर्वी राज्य में 'बहुसंख्यक' बन जाएंगे।
 
झारखंड के जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'परिवर्तन यात्रा' को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में जनजातीय आबादी 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है और यह गंभीर चिंता का विषय है।ALSO READ: चुनावी सभा में झारखंड सरकार और राहुल गांधी के बारे में क्या बोले राजनाथसिंह
 
धामी ने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं। वे राज्य की जनसांख्यिकी को लेकर साजिश रच रहे हैं। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को एक सुनियोजित साजिश के तहत शरण दी जा रही है और संरक्षण दिया जा रहा है।
 
उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, उनकी बेटियों से विवाह कर रहे हैं और उनकी संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। ये लोग कौन हैं और कौन उन्हें संरक्षण दे रहा है? उनकी पहचान की जानी चाहिए।ALSO READ: चंपई सोरेन झारखंड में क्या बीजेपी को सत्ता तक पहुंचा पाएंगे?
 
झारखंड में केंद्र की ओर से की गई पहलों का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 'एकलव्य' स्कूलों की आधारशिला रखी गई है और 57 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। धामी ने कहा कि  झारखंड में 38 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन, 32 लाख नल जल कनेक्शन और 'किसान सम्मान निधि' के तहत 30 लाख से अधिक किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 33,000 सड़कें भी बनाई गई हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

अगला लेख