kundali milan
✕

बोकारो में पीएम मोदी बोले, भर्ती माफिया को पाताल में से भी ढूंढकर जेल भेजेंगे

Updated: रविवार, 10 नवंबर 2024 (14:22 IST)
PM Modi in Jharkhand : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोकारो में एक चुनावी सभा में कहा कि हमने हरियाणा में खर्ची और पर्ची दोनों को दफना दिया है। हम झारखंड में भी यहीं करेंगे। यहां JMM-कांग्रेस ने जो पेपर लीक और भर्ती माफिया पैदा कर दिया है, उन सब पर प्रहार किया जाएगा। ऐसे सभी लोगों को पाताल में से भी ढूंढकर जेल भेज दिया जाएगा। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। हम झारखंड में बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित कर रहे हैं, हजारों लोगों के लिए रोजगार सुनिश्चित कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अब झारखंड भाजपा ने यहां 'गोगो दीदी योजना' का वादा किया है। झारखंड की मेरी माताओं-बहनों को ये मोदी की गारंटी है कि सरकार बनने के बाद 'गोगो दीदी योजना' लागू हो जाएगी। इस योजना से हमारी माताओं-बहनों के बैंक खातों में सीधे पैसे जाएंगे।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें ये हमेशा याद रखना है - एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है। आजादी के बाद जब तक SC समाज बिखरा रहा, ST समाज बिखरा रहा, OBC समाज बिखरा रहा, कांग्रेस मजे से केंद्र में सरकारें बनाती रही। लेकिन जैसे ही ये समाज एकजुट हुआ कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई।
 
उन्होंने कहा कि जिन्होंने झारखंड के निर्माण का विरोध किया वे इसका विकास नहीं कर सकते। राज्य हमने बनाया था और अब हम इसे उसका हक देंगे। संप्रग शासन के दौरान झारखंड को केंद्र से 80,000 करोड़ रुपये मिले, 2014 के बाद इसे तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक मिले। 
<

पीएम श्री @narendramodi बोकारो, झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/BWKa2msUUs

— BJP (@BJP4India) November 10, 2024 >
पीएम मोदी ने झामुमो नीत गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को कड़ी सजा दिलाने का वादा करते हुए कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

अगला लेख