सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
  4. JMM 4th list of 2 candidates in jharkhand assembly elections
Last Modified: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (08:12 IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव : JMM ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव : JMM ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची - JMM 4th list of 2 candidates in jharkhand assembly elections
Jharkhand election 2024 : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 2 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।
 
सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है। महली 22 अक्टूबर को अपने समर्थकों समेत भाजपा छोड़कर JMM में शामिल हुए थे। पार्टी ने खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है।
 
झामुमो ने इससे पहले तीन सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव