dharma sangrah
✕

प्रियंका के निशाने पर भाजपा, ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की सुने

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (17:42 IST)
पाकुड़ (झारखंड)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्वविद्यालय परिसरों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने।
 
गांधी ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाकाम होने का दावा करते हुए कहा कि सरकार अब संशोधित नागरिकता कानून लाई है, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। कांग्रेस नेता ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और पुलिस की लाठियां खा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं से अपील करती है कि वह ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने, किसानों का कर्ज माफ करे, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराए और आपकी (आदिवासियों की) संस्कृति और परंपरा की रक्षा करे।
 
प्रियंका ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार एक 'भूमि बैंक' बनाकर उसे अमीरों को दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा की रक्षा करती है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होना है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख