Hanuman Chalisa
✕

राधा और श्रीकृष्ण की लीला का प्रतीक है : राधाकृष्ण कुंड

Updated: रविवार, 9 अगस्त 2020 (19:59 IST)
12 अगस्त 2020 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है।भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं भारतीय जनमानस में रच बच गई हैं। उन्हीं लीलाओ में उनकी प्रेम लीला भी शामिल है। भगवान श्री कृष्ण और राधा अध्यात्मिक प्रेम के प्रतीक बन गए हैं। दोनों एक दूसरे के हृदय में रहते हैं। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ था कि जब राधा श्रीकृष्ण से दूर-दूर रहने लगी। यहां तक कि राधा ने कृष्ण से यह भी कह दिया कि मुझे मत छूना।
 
भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के भेजे हुए असुर अरिष्टासुर का वध कर दिया था और अरिष्टासुर कान्हा की गाय के बीच का बैल रूप धारण कर आया था। राधा और अन्य गोपियों  को लगा कि श्रीकृष्ण ने बैल को मार कर गौ हत्या की है,सभी ने कृष्ण को गौ का हत्यारा मान लिया।
 
श्रीकृष्ण ने राधा को समझाया कि उन्होंने बैल को नहीं बल्कि एक असुर को मारा है। राधा यह सुनकर भी नहीं मानी।
तब श्रीकृष्ण ने अपनी एड़ी जमीन पर पटकी, बांसुरी बजाई और वहां जल की धारा बहने लगी जिससे एक एक कुंड बन गया। श्री कृष्ण ने सभी तीर्थों से यहां आने के लिए कहा और सभी तीर्थ वहां उपस्थित हो गए। सभी तीर्थ कुंड में प्रवेश कर गए। 
 
श्री कृष्ण ने इस कुंड में स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने कहा कि इस कुंड में स्नान करने वाले को एक ही स्थान पर सभी तीर्थों में स्नान करने का पुण्य मिल जाएगा।  इस घटना की निशानी आज भी गोवर्धन पर्वत की तलहटी में राधाकृष्ण कुंड के रुप में मौजूद है। 

 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख