dharma sangrah
✕

Janmashtami Decoration Ideas : जन्माष्टमी पर कैसे सजाएं झांकी

Written By WD News Desk
Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2024 (14:48 IST)
Janmashtami Ideas 
 
Highlights 
 
कैसे मनाएं जन्माष्टमी पर्व।
जन्माष्टमी पर झांकी कैसे कैसे सजाएं।
जन्माष्टमी पर घर के पूजा स्थल को कैसे करें डेकोरेट

ALSO READ: krishna janmashtami 2024 Shubh muhurat: श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
 
janmashtami 2024 : वर्ष 2024 में दिन सोमवार, 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्व या कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। पूरा देश इस शुभ अवसर पर लड्‍डू गोपाल, बाल कृष्ण की भक्ति में लीन रहता है। इस अवसर पर घर के पूजा स्थल को सजाने का काफी महत्व होता है। यदि आपके पास भगवान का सिंहासन नहीं हैं तो आप बाजार से एक सुंदर-सा सिंहासन खरीदकर इस पर्व के आनंद को दोगुना कर सकते हैं या ऑनलाइन ऑर्डर करके भी मंगवा सकते हैं। 
 
हिन्दू धर्म अनुसार के अधिकतर घरों में यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यदि आप भी अपने घर पर ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने की सोच रहे हैं तो ये झांकी सजाने के खास आइडियाज आपके काफी काम आ सकते हैं और आप परिवारजनों के साथ बड़े ही धूमधाम से इस पर्व को मना सकते हैं, बस सबसे जरूरी है जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी को खूबसूरत तरीके से सजाना। 

ALSO READ: krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा आशीर्वाद
 
तो देर किस बात कि आप भी ऐसे सजाएं जन्माष्टमी पर झांकी। आइए जानते हैं काम की बातें...
 
- इन दिनों महंगाई ने सबकी कमर तोड़ दी है। ऐसे समय में अगर आप सोना अथवा चांदी का सिंहासन नहीं खरीद पा रहे हैं तो निराश न हो, इस बार लेटेस्‍ट ट्रेंड में काफी नए सिंहासन बाजार में उपलब्ध हैं, जिसमें गोल्ड प्लेटेड, लकड़ी से निर्मित वुडन के सुंदर-सुंदर सिंहासन उपलब्ध हैं, आप उन्हें खरीदकर अपनी जन्माष्टमी को बेहतरीन बना सकते हैं। 
 
- इन दिनों बाजार में मेटल हैंडीक्राफ्ट झूले, वुडन के झूले, आर्टिफिशियल फूलों से सजाए गए फ्लावर डेकोरेटेड झूले काफी खूबसूरत और आसान कीमत में बाजार में आसानी से मिल जाएंगे, उन्हें लाकर भी आप इस पर्व को मना सकते हैं। 
 
- जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के लिए सबसे पहले भगवान के स्थल को अच्छी तरह से साफ करके सिंहासन रखकर वहां भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर या मूर्ति को सबसे पहले लगा दें या रख दें।
 
- अब बाल गोपाल को उनके आभूषण पहनाएं, अपनी पसंद के अनुसार झूले को सजाएं, पूजा स्थल को सुंगधित फूलों के साथ सजाएं। आप चाहे तो आर्टिफिशियल फूलों से सजाए गए फ्लावर डेकोरेटेड झूला भी यहां उपयोग में ला सकते हैं। साथ ही आप पूजा स्थल के आसपास सजावट के लिए आकर्षक पौधे भी लगा सकते हैं, जैसे गरबेरा डेजी का पौधा।
 
- रंगोली का पूजा-पाठ व व्रत-त्योहार में काफी महत्व माना जाता है और हर त्योहार की रंगोली के बिना सजावट अधूरी-सी लगती है, ऐसे में आप भगवान के स्थल के सामने और घर के आंगन में एक बढ़िया-सी रंगोली जरूर बनाएं।
 
- घरों में छोटी जगह पर ही दही-हांडी को लगाना न भूलें। पूजा स्थल या झांकी की सजावट दही-हांडी के बिना अधूरी है, दही-हांडी को भी अच्छी तरह से सजा लें। आप हांडी को सजाने के लिए गोल्डन लेस या फूल-पत्तियों व मोतियों को चिपकाकर सजा सकते हैं। 
 
- जन्माष्टमी का कार्यक्रम रात में होता है। अत: पूजा स्थल को रंगबिरंगी झालरों के साथ भी सजा सकते हैं। इसे आपका पूजा स्थल जगमगा उठेगा।
 
- ऐसे में आपका पूजा स्थल दीयों की रोशनी से बेहद खूबसूरत लगेगा। आप पूजा स्थल के सामने बनी रंगोली पर भी दीये लगाकर उसे सजा सकते हैं। अत: पूजा स्थल के आस-पास दीये जलाएं। 
 
- श्री कृष्ण जी की खूबसूरत पोशाक, नया हिंडोला और सिंहासन आदि से जन्माष्टमी पर्व और अधिक अच्छी तरह से मनाया जा सकता है। 
 
- इस अवसर श्री कृष्ण के प्रिय भोग जैसे- पंचामृत, पंजीरी, माखन-मिश्री के लड्‍डू अवश्य बनाएं। और कृष्ण भक्ति में लीन होकर उनकी आराधना, पूजा-आरती और मंत्र जाप करके इस दिन सार्थक बनाएं और भगवान से वरदान पाएं, अपनी मनोकामना कहें और उसे पूर्ण करने की विनती करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण का पसंदीदा भोजन कौन-सा है, जानें 56 भोग कथा
लेखक के बारे में
WD News Desk

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख