ramcharitmanas
✕

Amarnaath yaatra: जम्मू में तीर्थयात्रियों का मौके पर ही पंजीकरण शुरू, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Updated: गुरुवार, 29 जून 2023 (16:53 IST)
Amarnaath yaatra: प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर हिमालय (Himalayan) क्षेत्र स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वास्ते गुरुवार को मौके पर ही पंजीकरण (registration) की प्रक्रिया शुरू कर दी। हिमालय क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग (snow Shivling) के दर्शन के लिए आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के वास्ते साधुओं सहित 1,500 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू शहर पहुंच चुके हैं।
 
शहर के शालीमार क्षेत्र में जहां अपंजीकृत तीर्थयात्रियों के लिए मौके पर ही पंजीकरण के वास्ते केंद्र स्थापित किया गया है, वहीं पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर परिसर में साधुओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर स्थापित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1,000 से अधिक तीर्थयात्री आगे की यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर पहुंच चुके हैं।
 
यह 62 दिवसीय तीर्थयात्रा 2 मार्गों- अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से शुरू होगी। उपमंडल मजिस्ट्रेट नर्गेश सिंह ने बताया कि देश के सभी हिस्सों से आने वाले गैर-पंजीकृत तीर्थयात्रियों का पंजीकरण यहां काउंटर पर मौके पर ही शुरू हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि सुचारू पंजीकरण के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तहसीलदार जय सिंह ने कहा कि जम्मू में साधुओं का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। साधुओं को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं देने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के लिए यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में उत्साह देखते ही बनता है।
 
उत्तरप्रदेश के संजीव कुमार ने कहा कि वे 4थी बार अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली से आए 69 वर्षीय जगदेश राज ने कहा कि अपने पूरे जीवन में, मैं तीर्थयात्रा की इच्छा रखने वाले लोगों को सुविधा प्रदान करता रहा हूं लेकिन खुद दर्शन करने नहीं पहुंच सका। हालांकि मुझे बहुत खुशी है कि अब मैं अमरनाथ के दर्शन करने जा रहा हूं।
 
उत्तराखंड स्थित यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की चारधाम यात्रा पूरी करने के बाद साधु यहां पहुंचे हैं, वहीं एक अन्य तीर्थयात्री रमेशचन्द्र गिरि ने कहा कि हम यहां पंजीकरण के लिए आए हैं, जो आज से शुरू हुआ। यह 6ठी बार है, जब मैं अमरनाथ जा रहा हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख