dharma sangrah

मुंह की खाया पाकिस्तान अब छद्मयुद्ध के लिए नार्को आतंकवाद के सहारे

Updated: मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (17:47 IST)
श्रीनगर। सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में 'नार्को-आतंकवाद' में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है, क्योंकि पाकिस्तान अब इसे जम्मू-कश्मीर में अपने 'छद्मयुद्ध' में एक नए हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने के प्रयास में हाल में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ के साथ-साथ हथियारों को भेजने की दोहरी रणनीति देखी गई है।
 
सेना की उत्तरी कमान के जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पड़ोसी देश यहां के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने के प्रयास में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ और हथियार भेज रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने उत्तरी कमान के सभी कर्मियों से आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मोर्चों पर विभिन्न चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर ने नार्को-आतंकवाद में चिंताजनक वृद्धि देखी है, क्योंकि पाकिस्तान अब इसे अपने छद्मयुद्ध में एक नए हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने के प्रयास में हाल में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ के साथ-साथ हथियारों को भेजने की दोहरी रणनीति देखी गई है।
 
सैन्य कमांडर ने कहा कि नशीले पदार्थों की सीमा पार से होने वाली तस्करी के जरिए केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी गतिविधियों को भड़काया जा रहा है और सुरक्षा बल इस प्रवृत्ति और खतरे को रोकने के लिए पहले से ही ड्रोनरोधी उपाय शुरू कर चुके हैं।
 
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है और पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम समझौता कायम है। घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए बहुत सख्त निगरानी और एक मजबूत प्रौद्योगिकी-सक्षम बहुस्तरीय घुसपैठरोधी ग्रिड बनाया गया है। संघर्षविराम उल्लंघन, घुसपैठ की कोशिशों या दुश्मनों के किसी भी दुस्साहस से मजबूती से निपटा जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख