biodatamaker
✕

J&K: पाकिस्तान ने फिर भेजा ड्रोन, आईईडी, गोला बारूद और 5 लाख रुपए की नकदी बरामद

Updated: गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (12:58 IST)
जम्मू। सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर इस ओर ड्रोन द्वारा हथियार व गोला-बारूद गिराया गया है। आज गुरुवार तड़के गिराए गई खेप में पहली बार नकदी भी गिराई गई है। करीब 5 लाख रुपयों की नकदी भी ड्रोन ने इस ओर फेंकी है। मौके पर जाकर पैकेट को खोला तो उसमें 2 पिस्टल, 1 आईईडी, 4 मैग्जीन और 5 लाख रुपए की नकदी मिली।
 
पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने जिला सांबा में सीमा से सटे रामगढ़ सेक्टर की गढ़वाल पंचायत में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसएसपी सांबा ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में फेंके गए हैं।
 
एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी ने बताया कि सूत्रों से विजयपुर के सवांखा मोड़ से कुछ दूरी पर एक खेत में पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पैकेट को खोला तो उसमें 2 पिस्टल, 1 आईईडी, 4 मैग्जीन और 5 लाख रुपए की नकदी मिली। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ के ये प्रयास केवल जमीन से ही नहीं बल्कि आसमान से ड्रोन की मदद से भी किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकतों के बाद सीमा पर गश्त का सिलसिला बढ़ा दिया गया।
 
पिछले 3 दिनों से लगातार बीएसएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को रामगढ़ सेक्टर की गढ़वाल पंचायत से हथियारों का यह जखीरा मिला। ये सभी हथियार पैकेट में बंद थे। सुरक्षाबलों ने पैकेट को अपने कब्जे में लिया और बड़ी कुशलता के साथ उसे खोला।
 
बरामद हथियारों में 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 60 राउंड, भारतीय करंसी के 10 पैकेट (5 लाख), 2 बैटरी, 1 डेटोनेटर और 1 लेड बरामद हुआ है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कई अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान चलाया था।
 
एसओजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीमा पार से हाल ही में घुसपैठ के प्रयासों के बाद सीमा क्षेत्र में करीब 3 घंटे का तलाशी अभियान चलाया। 2 दिन पहले ही बीएसएफ के जवानों ने अरनिया में 1 घुसपैठिये को मार भी गिराया था जबकि जिला सांबा के रामगढ़ सेक्टर में एक घुसपैठियो को गिरफ्तार भी किया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख