Daily Horoscope
✕

NIA ने पोस्टर लगाकर मांगी टीआरएफ के 4 आतंकियों के बारे में जानकारी

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (16:50 IST)
श्रीनगर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कश्मीर के कई हिस्सों में पोस्टर लगाकर 'द रीज़िस्टन्स फ्रंट' (टीआरएफ) के 4 आतंकवादियों के बारे में जानकारी मांगी है। यह लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है। अधिकारियों ने बताया कि 4 में से 2 आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक हैं और वे भारत में हिंसा को अंजाम देने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को कट्टर बनाने, भड़काने और भर्ती करने की साज़िश के मामले में वांछित हैं।
 
उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने चारों आतंकवादियों पर 10-10 लाख रुपए का इनाम पहले ही घोषित कर रखा है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टर में पाकिस्तान में सिंध के नवाब शाह का रहने वाला सलीम रहमानी उर्फ 'अबू साद' और कसूर में शांगमंगा का रहने वाला सैफुल्ला साजिद जट्ट और उनके स्थानीय सहयोगियों श्रीनगर निवासी सज्जाद गुल और कुलगाम के रेदवानी पाईन निवासी बासित अहमद डार के बारे में जानकारी मांगी गई है।
 
एनआईए ने अपने ई-मेल का पता, फोन नंबर और व्हाट्सएप व टेलीग्राम नंबर साझा कर लोगों से उनके बारे में जानकारी देने का आग्रह किया है। इसने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख