dharma sangrah
✕

जम्मू से वैष्णोदेवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, तीर्थयात्रियों को होगी काफी सहूलियत

1 दिन के भीतर ही पवित्र मंदिर में दर्शन कर आ-जा सकेंगे

Updated: मंगलवार, 25 जून 2024 (17:11 IST)
Jammu and Kashmir: जम्मू से माता वैष्णोदेवी मंदिर (Vaishnodevi temple) तक मंगलवार को सीधी हेलीकॉप्टर सेवा (Helicopter service) शुरू हो गई जिससे समय की कमी के कारण 1 दिन के भीतर ही इस पवित्र मंदिर में दर्शन की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
 
एक तरफ का किराया 2,100 रुपए प्रति व्यक्ति : यह हेलीकॉप्टर सेवा रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर और मंदिर के पास सांझी छत के बीच पहले से ही उपलब्ध हेलीकॉप्टर सेवा के अतिरिक्त है जिनका एक तरफ का किराया 2,100 रुपए प्रति व्यक्ति है।
 
जम्मू से इस सेवा का विकल्प चुनने वाले तीर्थयात्रियों के पास 2 पैकेज के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसमें उसी दिन वापसी के लिए प्रति यात्री 35,000 रुपए और अगले दिन वापसी के लिए प्रति व्यक्ति 60,000 रुपए लगेंगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि नई सेवा की शुरुआत के अवसर पर तीर्थयात्रियों को लेकर पहला हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे जम्मू हवाई अड्डे से रवाना हुआ और मंदिर के नए मार्ग पर पंछी हेलीपैड पर उतरा। श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने उद्घाटन के बाद कटरा में कहा कि यह सेवा मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
 
प्रायोगिक आधार पर 2 उड़ानों को शुरू किया : बोर्ड के सीईओ ने कहा कि निजी सेवा को प्रायोगिक आधार पर 2 उड़ानों के साथ शुरू किया गया है। इसकी लागत 35,000 रुपए प्रति यात्री है जिसमें पंछी से भवन तक बैटरी कार सेवा, दर्शन और भैरव मंदिर तक रोपवे टिकट शामिल है। गर्ग ने कहा कि दूसरा पैकेज अगले दिन वापसी की सुविधा देता है और इसका शुल्क 60,000 रुपए प्रति व्यक्ति है। इस सेवा में विशेष प्रार्थना में भाग लेना भी शामिल है।
 
मध्यप्रदेश से परिवार के 6 सदस्यों के साथ आए एक तीर्थयात्री ने बताया कि यह सेवा बहुत ही सुविधाजनक है और सबसे पहले इसका लाभ उठाकर हम खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर ने जम्मू से सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरी और 10 मिनट में कटरा पहुंच गया।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अगला लेख