sundarkand
✕

कश्मीर में भारी बर्फबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, उड़ानों पर पड़ा असर

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (13:49 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को ताजा हिमपात और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इसके बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया और घाटी में आने-जाने वाले विमानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
 
श्रीनगर के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट, पहलगाम और सोनमर्ग के पर्यटक रिसॉर्ट और कई अन्य स्थानों पर ताजा बर्फबारी हुई है।
 
खराब मौसम के कारण, घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क - श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। रामबन जिले के मेहर इलाके में भूस्खलन और सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राजमार्ग को यातायात के लिए बंद किया गया। सड़कों को साफ करने का काम जारी है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश इस काम को मुश्किल बना रही है।
 
खराब मौसम के चलते यहां श्रीनगर हवाईअड्डे पर हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह उड़ान संचालन सामान्य था लेकिन नौ बजे के बाद इस पर मौसम का असर पड़ा। दृश्यता घटने के कारण कई उड़ानों में विलंब हुआ। 
 
इस बीच, बारिश की वजह से घाटी के कई इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि हुई है। श्रीनगर और काजीगुंड में पारा जमाव बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इससे पहले, बुधवार की रात शून्य से नीचे 0.2 डिग्री था।
 
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री दर्ज किया गया।
 
अनंतनाग जिले के पहलगाम में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पहलगाम सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर है। बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख