suvichar
✕

फारुक अब्दुल्ला बोले, अस्थिर व जर्जर पाकिस्तान सभी देशों के लिए खतरनाक

Updated: बुधवार, 10 मई 2023 (16:43 IST)
Farooq Abdullah श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने यहां बुधवार को कहा कि एक अस्थिर व जर्जर पाकिस्तान, भारत सहित सभी देशों के लिए खतरनाक है। इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अब्दुल्ला का यह बयान आया है।
 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि एक अस्थिर पाकिस्तान हमारे देश सहित सभी देशों के लिए खतरनाक है। हम एक मजबूत और लोकतांत्रिक पाकिस्तान चाहते हैं, जहां लोकतंत्र फले-फूले। अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान में आंतरिक स्थिति बहुत खतरनाक है और इसकी आर्थिक स्थिति भी जर्जर है। पिछले साल क्षेत्र में भारी बाढ़ आई थी और कई इलाके अब तक उससे प्रभावित हैं। वहां के लोग अब भी इससे उबर नहीं पाए हैं। इन परिस्थितियों में ऐसी स्थिति बनना कहीं अधिक खतरनाक है।
 
उन्होंने पड़ोसी देश में स्थिति खतरनाक होने का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आप पाकिस्तान के इतिहास पर गौर करें तो पाएंगे कि आजादी के बाद से प्रथम प्रधानमंत्री (लियाकत अली खान) की हत्या कर दी गई, इसके बाद (जुल्फिकार अली) भुट्टो को फांसी दे दी गई, फिर उनकी बेटी बेनजीर भुट्टो की हत्या हुई। अब इमरान खान चौथे पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जो जेल भेज दिए गए हैं। अल्लाह उन्हें सलामत रखें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख