suvichar
✕

anantnag encounter: अनंतनाग में मुठभेड़ खत्म, मारे गए 2 आतंकियों में लश्कर कमांडर भी

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (16:51 IST)
anantnag encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग (anantnag) जिले में आतंकवादियों के साथ पिछले 7 दिनों से जारी मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार (Vijay Kumar) ने मंगलवार को बताया कि मारे गए 2 आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का कमांडर उजैर खान भी शामिल है।
 
कुमार ने कहा कि गोलीबारी में सेना के 2 अधिकारियों और 1 पुलिस अधिकारी सहित 4 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। एडीजीपी ने अनंतनाग में संवाददाताओं को बताया कि अभी तक लश्कर कमांडर उजैर खान का शव बरामद किया जा चुका है। दूसरे आतंकी का शव दिख रहा है, लेकिन अभी तक उसे निकालना संभव नहीं हो सका है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह बुधवार को दक्षिण कश्मीर जिले के गडोले वन क्षेत्र में शुरू हुई गोलीबारी खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी रहेगा। यह एक बहुत बड़ा क्षेत्र है, जहां तलाशी ली जानी बाकी है। बहुत सारे गोले हो सकते हैं जिनमें विस्फोट न हुआ हो, उन्हें बरामद कर नष्ट किया जाएगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस क्षेत्र में न जाएं।
 
एडीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों को रिपोर्ट मिली थी कि वहां 2 से 3 आतंकवादी हैं। कुमार ने कहा कि संभावना है कि तीसरा शव कहीं हो। तलाश पूरी होने के बाद इसका पता चलेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

अगला लेख