गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. crpf bus accident srinagar jammu kashmir canal
Last Modified: श्रीनगर , शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (14:51 IST)

श्रीनगर में नहर में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, 7 घायल

CRPF bus accident
CRPF Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को CRPF की एक बस नहर में गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन या तकनीकी कारणों की वजह से बस सड़क से नीचे उतर गई और नहर में पलट गई। हादसा डगपोरा के अहमद नगर रोड पर हुआ, जो अपेक्षाकृत व्यस्त मार्ग माना जाता है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और बस में फंसे जवानों को बाहर निकालने में सहायता की।

तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। CRPF के अधिकारियों के साथ-साथ Jammu and Kashmir State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं भिड़े, पथराव और नारेबाजी के बीच पुलिस का लाठीचार्ज