ganesh chaturthi

कश्मीर में शीतलहर का कहर, तापमान 0 से 3 डिग्री नीचे

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (12:57 IST)
Cold wave havoc in Kashmir : कश्मीर (Kashmir) के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है तथा पूरी घाटी में शीतलहर का कहर जारी है। कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लईकलां' (Chillaikalan) की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी (cold wave) की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील (Dal Lake) सहित अन्य जल निकाय जम जाते हैं।
 
कश्मीर घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फबारी भी होती है। चिल्लईकलां 31 जनवरी को खत्म होगा। 'चिल्लई-कलां' की शुरुआत 21 दिसंबर को हुई और यह 31 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिनों का 'चिल्लई-बच्चा' (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीतलहर जारी रहती है।
 
श्रीनगर का तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे : अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात श्रीनगर का तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है और शहर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम है।
 
विमानों की उड़ानों में देरी : परिवहन विभाग ने शहर में वाहन चालकों के लिए एक परामर्श जारी किया है जिसमें उन्होंने मौसम को हालिया वर्षों में सबसे खराब कोहरे वाली स्थितियों में से एक बताया है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि कोहरे के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन खराब मौसम के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य शहरों से आने वाली उड़ानों में देरी हो रही है।
 
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पिछली रात को यहां पारा शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के प्रख्यात स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकेरनाग में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख