ramcharitmanas
✕

ईद की छुट्टी पर घर आया सैन्य जवान अभी तक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2023 (11:25 IST)
Javed Ahmad Wani: 3 दिन पहले कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) इलाके से जो सेना जवान जावेद अहमद वानी (Javed Ahmad Wani) लापता हो गया था, फिलहाल न ही वह मिला है और न ही उसके प्रति कोई खबर ही मिली है। ऐसे में रो-रोकर बेहाल हो चुके उसके परिजनों को आशंका है कि उसका हश्र पहले लापता हुए जवानों की तरह न हो जिनकी आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
 
जावेद वानी लेह में तैनात था और ईद की छुट्टी पर कश्मीर के कुलगाम स्थित अपने घर आया तो 30 जुलाई को उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। फिलहाल किसी आतंकी गुट द्वारा अपहरण की कोई जिम्मेदारी नहीं लिए जाने से असमंजस की स्थिति इसलिए भी है, क्योंकि उसकी कार से खून के धब्बे मिले थे।
 
वैसे पुलिस का कहना है कि यह खून शायद उसके द्वारा अपने अपहरण का विरोध करते हुए चोट लगने से बहा होगा। 
3 दिनों से सैकड़ों सैनिक और डॉग स्क्वॉड के अतिरिक्त ड्रोन भी उसकी तलाश में लगाए जा चुके हैं, पर किसी को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।
 
समय के बितने के साथ-साथ आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। ये आशंकाएं इसलिए भी बढ़ी हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में आतंकियों ने छुट्टी पर आने वाले कई जवानों को अगवा करने के बाद मार डाला था और कइयों को उनके घर के बाहर बुलाकर हत्या कर दी थी।
 
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2017 में आतंकियों ने कश्मीर के पहले युवा सेनाधिकारी ले. उमर फयाज को अपहृत कर मार डाला तो उसके बाद ऐसे अपहरणों और हत्याओं का सिलसिला रुका ही नहीं। 7 सालों में 6 जवानों की हत्या की जा चुकी है। इनमें वर्ष 2018 में पुंछ के औरंगजेब, वर्ष 2020 में शाकिर मल्ला, वर्ष 2022 में समीर और मुख्तार अहमद भी शामिल हैं। हालांकि आतंकवाद के शुरुआत में आतंकियों ने वर्ष 1991 में भी सेना के ले. कर्नल जीएस बाली को अपहृत कर मार डाला था, जो सबसे अधिक दिल दहलाने वाली घटना थी। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख