kundali milan
✕

जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

Updated: बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (13:19 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मुठभेड़ के दौरान उस ट्रक को उड़ा दिया जिसमें सवार 4 आतंकियों से करीब 3 घंटों तक मुठभेड़ चल रही थी। ट्रक में छुप कर सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले चारों आतंकी मारे गए हैं।
 
जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ आज सुबह उस समय शुरू हुई थी। जब एक ट्रक में सवार होकर 4 आतंकी कश्मीर की ओर जा रहे थे। आरओपी द्वारा उन्हें जांच के लिए रोका गया तो ट्रक ड्राइवर बाथरूम का बहाना लगा कर भाग निकला।
 
छुपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी आरंभ कर दीं। करीब 3 घंटों की मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराने में उस समय कामयाबी मिली जब सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर ट्रक को मोर्टार से उड़ा दिया और उससे उसमें आग लग गई। बाद में जब फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया तो तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए।

फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उस गुट की जिससे वे जुड़े हुए थे। बरामद किए गए हथियारों और गोला बारूद की भी जांच की जा रही है।
 
पुलिस का कहना है कि अभी तलाशी अभियान चल रहा है तथा इसके प्रति पता लगाया जा रहा है कि कोई आतंकी धुंध का लाभ उठा कर भागने में कामयाब तो नहीं हुआ है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है ये आतंकी कहां से आए थे। खबर यह है कि उन्होंने आज तड़के इंटरनेशनल बार्डर से घुसपैठ की थी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख