shradh paksha
✕

राजौरी में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, जम्‍मू-कश्‍मीर में 48 घंटों में 6 आतंकी ढेर

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2023 (14:29 IST)
Encounter in Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर में राजौरी के कंडी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मार गिराए गए। राजौरी में अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में 2 सैन्यकर्मी शहीद, चार अधिकारी घायल हो गए। इस तरह जम्‍मू कश्‍मीर में पिछले 48 घंटों में 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
 
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। मुठभेड़ स्थल से एके 47 राइफल और पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश की खुफिया जानकारी के बाद पठानकोट से लेकर जम्मू कश्मीर तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
 
दरअसल बीते दिनों पठानकोट से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर 3 संदिग्ध देखे गए थे। बीएसएफ द्वारा रोके जाने पर वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। खुफिया एजेंसी की रिपोर्टस के मुताबिक, आतंकी पुलवामा हमले की तरह ही सुरक्षाबलों के काफिले या फिर उरी आतंकी हमले की भांति किसी सैन्य शिविर को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।
 
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, एसओजी सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात किया गया है।
 
सूत्र बता रहे हैं कि एलओसी के पार उस कश्मीर के अग्रिम सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने पांच नए लांचिंग पैड तैयार किए हैं। इन पर 30 आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार रखा गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख