Hanuman Chalisa

LOC: पुंछ में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादियों को किया ढेर

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2023 (11:36 IST)
LOC: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इसके बाद दोनों पक्षों में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।
 
अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में जवानों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों के मुताबिक माना जा रहा है कि मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन अभी घटनास्थल से उनके शव बरामद नहीं किए गए हैं।
 
जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि रविवार को देर रात करीब 2 बजे गढ़ी बटालियन इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने 2 आतंकवादियों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा।
 
उन्होंने कहा कि 1 आतंकवादी तुरंत ढेर हो गया जबकि दूसरे आतंकवादी ने वापस एलओसी की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गोली मार दी गई जिससे उसे जमीन पर गिरते हुए देखा गया। लेफ्टिनेंट कर्नल बर्तवाल के मुताबिक देगवार तेरवा में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई थी। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

अगला लेख