सम्बंधित जानकारी
- उधमपुर में बड़ा हादसा, CRPF का वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत
- कुलगाम में अभियान 5वें दिन भी जारी, आतंकवादियों की ड्रोन और हेलीकॉप्टर से तलाश
- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
- Amarnath Yatra: भारी बारिश और खराब सड़क मार्ग से अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त तक स्थगित
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 2 घायल
Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। यह मुठभेड़ शनिवार को नौवें दिन भी जारी है और घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद रोधी अभियानों में से एक है।
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में चिनार कोर देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों, लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि आपर्ति करती है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। सेना ने कहा कि वह शोकसंतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। अभियान जारी है।
दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में एक जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक अगस्त को सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई गोलीबारी में 2 अन्य जवान घायल हो गए, जिससे घायल सुरक्षाबलों के जवानों की संख्या 9 हो गई।Update: OP AKHAL, Kulgam
— Chinar Corps - Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 9, 2025
Chinar Corps honours the supreme sacrifice of the Bravehearts, L/Nk Pritpal Singh and Sep Harminder Singh, in line of duty for the Nation. Their courage and dedication will forever inspire us. #IndianArmy expresses deepest condolences and stand in… pic.twitter.com/La4i49Ov2h
जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी चौबीसों घंटे अभियान पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
सुरक्षाबलों ने दुर्गम वन क्षेत्र में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है तथा पैरा कमांडो भी छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों की मदद कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
