सम्बंधित जानकारी
- रामगंगा का कहर : शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस सड़कों पर कर रही निगरानी
- पंजाब बनेगा उद्योग और व्यापार का केंद्र, केजरीवाल और CM मान ने की सेक्टरल कमेटियों की शुरुआत
- मेले में बिछड़ी बालेश 60 साल बाद बांधेगी भाई को राखी
- साड़ी का टुकड़ा बना राखी की डोर, भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
- बिहार में भाजपा नेता लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट, क्या हैं प्रशांत किशोर के बयान के मायने
झारखंड में भीषण रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 20 डिब्बे, इन ट्रेनों पर पड़ा असर
Jharkhand Train Accident : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भीषण हादसे की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हादसे के बाद पूरे अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। रेलवे की ओर ते चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार के अनुसार, मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण चांडिल के आसपास ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। ट्रेन सेवा बहाल करने का काम जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
उन्होंने कहा कि कई रेलगाड़ियों का या तो मार्ग बदल दिया गया है या उन्हें बीच में ही रोक दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं, उन्हें वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
