manglik dosh calculator
✕

ब्लॉग से मुम्बई की मदद

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 28 नवंबर 2008 (17:40 IST)
PRPR
दहशत के साये में साँस लेती मुम्बई की मदद में ब्लॉगर भी अब पीछे नहीं। पिछले कुछ दिनों से मुम्बई में चल रही आतंकवादी गतिविधियाँ थमने का नाम ही नहीं ले रही।

ऐसे में अपने परिजनों का हाल जानने की कोशिश में लोग फोन घुमा रहे थे, इस बात से बेखबर कि सारी फोन लाइनें ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से जैम हो चुकी थी ।

इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए ब्लॉग को एक माध्यम बनाया गया और 'मुम्बई हेल्प' के जरिए ब्लॉगर्स ने लोगों को अपने परिजनों तक पहुँच उनका हाल जानने में उनकी मदद की।

मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से मोबाइल लाइन्स भी जैम हो चुकी थी, जिसकी वजह से एसएमएस के जरिए भी परिजनों का हाल जानना मुश्किल था। ऑनलाइन उपयोगकर्ता कम होने की वजह से यह एक अच्छे विकल्प के रूप में सामने था, जिसका लोगों ने बखूबी प्रयोग किया।

इस ब्लॉग की सहायता से अस्पतालों में लगी घायलों और मृतकों की सूची भी लोगों तक निरंतर पहुँचाई जा रही है।

जो ब्लॉग अभी तक मनोरंजन और अपनी बात रखने का एक जरिया था आज वो परिजनों का हाल जानने का माध्यम बन मुम्बईवासियों और उनके प्रियजनों की मदद में जुट गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?